नयी दिल्ली , जुलाई 03 -- भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की हाल की बयानबाजी पर उसे करारा जवाब देते हुए कहा है कि इस मामले में भारत के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है और पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को नियमित मीडिया ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में कहा कि भारत की ओर से यह संधि स्थगित है और पाकिस्तान को आतंकवाद को समर्थन देने पर रोक लगानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित