बीजिंग , जुलाई 22 -- भारतीय बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने चाइना ओपन में जीत के साथ शुरुआत की।
आयुष शेट्टी ने चाइना ओपन सुपर 1000 के शुरुआती राउंड के मुकाबले में वापसी करते हुए अल्वी फरहान को 21-17, 5-21, 21-17 से हराया। दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी थोड़ा पीछे रह गए, जहां उन्होंने केवल पांच अंक बनाए, लेकिन वापसी करते हुए इंडोनेशियाई पूर्व जूनियर वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ निर्णायक गेम जीत लिया।
इसके बाद महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधी ने हमवतन उन्नति हुड्डा के खिलाफ एक मुश्किल ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की। सिंधु, जो रविवार को जापान ओपन में खिताब जीतकर आ रही हैं, को हमवतन खिलाड़ी ने तीन गेम तक खींचा, जिसके बाद उन्होंने 56 मिनट में 21-14, 9-21, 21-10 से जीत हासिल की।
पुरुषों के युगल मुकाबले में, हरिहरन अम्साकारुनन और एमआर अर्जुन चौथी सीड लियांग वेई कांग और वांग चांग से 21-16, 21-17 से हार गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित