फरीदाबाद , अक्टूबर 25 -- हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने रविवार को फरीदाबाद में आयोजित तीसरे सूरजकुंड दिवाली मेले का दौरा किया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भी उनके साथ रहीं। दोनों ने विभिन्न राज्यों से आए कारीगरों के हस्तशिल्प, पारंपरिक कलाकृतियों और स्वदेशी उत्पादों का अवलोकन किया।
हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से 'आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी मेला' थीम पर आयोजित इस मेले में देश की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है।
श्रुति चौधरी ने कहा कि मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कारीगर अपनी पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। हस्तनिर्मित वस्तुएं, पारंपरिक परिधान, सजावटी सामान और क्षेत्रीय उत्पाद भारत की विविध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित