नयी दिल्ली , नवंबर 15 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और सिंचाई एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कैप्टन एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की लंबित सिंचाई परियोजनाओं के लिए मंजूरी और वित्तीय सहायता देने की मांग की।

बैठक के बाद मंत्री श्री उत्तम कुमार रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से पालमूरू-रंगारेड्डी, सीतम्मासागर और डिंडी परियोजनाओं की पर्यावरणीय मंजूरी की प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया गया। साथ ही तुम्मिडीहट्टी में परियोजना का जलस्तर 148 से बढ़ाकर 152 मीटर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार की सहमति दिलाने में हस्तक्षेप की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित