पटना , सितंबर 28 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने अध्ययन दौरे के क्रम में सिंगापुर की राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया और वहां मूल रूप से बिहार के निवासी एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मुलाकात की।

बिहार विधानसभा सचिवालय से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान डॉ. कृष्णा सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपने नवीनतम शोध एवं अनुसंधान कार्यों से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित