साहिबगंज , मार्च 06 -- झारखंड के साहिबगंज जिले की बेटी निहारिका ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी में 365 वाँ रैंक हासिल की।

शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहने वाली एक साधारण परिवार में जन्मी निहारिका ने अपनी दूसरी प्रयास में यह सफलता हासिल की है। निहारिका सिन्हा कुलीपाडा निवासी निरंजन सिन्हा और माता शबनम कुमारी की बड़ी बेटी है। पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी का काम करते हैं जबकि माता स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स है। इस सफलता का श्रेय निहारिका अपने माता पिता के साथ साथ अपने गुरुजनो को देती है।

निहारिका स्पेशल थैंक्स अपने बेस्ट फ्रेंड रितु महावर को देती है। जिन्होंने उनका पुरा साथ दिया। रितु और निहारिका 2006 से ही सहेली हैं जब वह क्लास सेवन में पढ़ती थी. निहारिका ने 2018 में संत जेवियर स्कूल साहिबगंज से 10 वीं पास की। बारहवीं की पढ़ाई 2020 में जवाहर विद्या मंदिर श्यामली रांची से पूरी की। उसने स्नातक की पढ़ाई राजनीती शास्त्र में संत जेवियर कॉलेज कोलकाता से 2023 में पास किया।

इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गई और 2024 में पहला प्रयास की जिसमे मेन्स नहीं हुआ और आख़िरकार 2025 में दूसरा प्रयास में उन्होंने 365 रैंक हासिल कर अपने माता पिता के सपनो में उड़ान भरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित