सासाराम, अप्रैल 23 -- सासाराम के धौडाढ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार को दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई।
इस दुर्घटना में आगे जा रहे कोयला लदे ट्रक को पीछे चल रहे कच्चा आम लदे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे आम लदे ट्रक के चालक शमशाद आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का खलासी कमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मृतक शमशाद आलम उत्तर प्रदेश के सितारगंज का रहने वाला था। घायल खलासी कमल कुमार ने बताया कि वह लोग कोलकाता से आम लेकर रायबरेली जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने घायल खलासी को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है और शमशाद आलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ, घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित