सासाराम, अप्रैल 23 -- बिहार में सासाराम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेदा के पास पुरानी जीटी रोड पर एक वाहन की चपेट में आने से एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जो शिवसागर थाना क्षेत्र के कुमहऊं के रहने वाले पुनर्वासी पासवान का पुत्र था।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के साथ दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित