सासाराम, मई 17 -- रोहतास जिला में तिलौथू के सयना गांव में आपसी रंजिश में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है।

मृत युवक की पहचान 20 वर्षीय विवेक पासवान के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में भूत प्रेत की अफवाह फैला दी गई थी और उसके बाद हुए विवाद में गांव में कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई, जिसमे गंभीर चोट लग जाने से विवेक कुमार की मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस सायना गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित