पटना , मार्च 10 -- बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले के विचार आज भी प्रासंगिक है, जिससे सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

श्री प्रकाश ने आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश कार्यालय में सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में माता सावित्री बाई फूले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर श्री प्रकाश ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फूले के अमूल्य योगदान को देश की महिलाएं कभी नहीं भूल सकती है।

इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पंकज, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, मोहन यादव, राम शरण कुशवाहा, डॉ. विरेन्द्र दांगी, स्मृति कुमुद, अशोक कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, पप्पू मेहता, खुर्शीद अहमद, विनोद कुमार पप्पू, गंगा पाण्डेय, रजनीश सिंह, सुशील सिंह, सुदामा यादव, अनिल यादव, राजन कुमार प्रजापति समेत सैकड़ों नेताओं ने पुष्प अर्पित कर सावित्री बाई फूले को श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित