नयी दिल्ली , सितंबर 19 -- रेलवे ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उदेश्य से दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सावल्यापुरम-गुंटूर खंड में विद्युत कर्षण प्रणाली का आधुनिकीकरण करने का निर्णय लिया है।
रेलवे ने शनिवार को बताया कि इसके लिए 142 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की गयी है। इसके तहत सावल्यापुरम-गुंटूर खंड में विद्युत कर्षण प्रणाली को 1x25 केवी से बढ़ाकर 2x25 केवी किया जायेगा। रेलवे के अनुसार 146 ट्रैक किलोमीटर में लागू होने वाली यह परियोजना विद्युत कर्षण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ बढ़ते रेल परिचालन की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता बढ़ायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित