जयपुर , जुलाई 06 -- राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए सावंत ने अपना पदभार संभाल लिया है।

श्री सावंत ने सोमवार को यहां सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित आरसीए कार्यालय में आरसीए प्रशासक का पदभार संभाला।

उल्लेखनीय हैं कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने गत एक जुलाई को आरसीए की एडहॉक कमेटी को निलंबित कर दिया। श्री सावंत को आरसीए का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित