देहरादून , नवम्बर 02 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य योजना वर्ष 2026-27 के तहत न्यू कैंट रोड स्थित सालावाला पुल के डाउनस्ट्रीम में 20 मीटर लंबे दो लेन आरसीसी गर्डर पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस पुल का निर्माण 541.28 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित