देवास , जुलाई 07 -- मध्यप्रदेश के देवास शहर स्थित मल्हार स्मृति पार्क में सार्वजनिक स्थान पर कथित अश्लील हरकत करने के वायरल वीडियो के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख अब्बासी शामिल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित