पौड़ी, अक्टूबर 26 -- उत्तराखंड के पौड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करना आठ लोगों को भारी पड़ गया। कोटद्वार पुलिस ने दिन से लेकर रात तक चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान आठ व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित