नयी दिल्ली , जुलाई 28 -- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) की सकल अवरुद्ध परिसंपत्तिं (जीएनपीए) वित्त वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक निचले स्तर 1.9 प्रतिशत पर पहुंच गयी। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में थी। मंत्री ने बताया कि बैंकों ने 1.98 लाख करोड़ रुपये का अब तक का उच्चतम शुद्ध लाभ प्राप्त किया; इसके साथ ही कुल कारोबार 283 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 में प्रमुख क्षेत्रों में क्रेडिट में प्रगति में तेजी आयी। एमएसएमई और खुदरा लोन में क्रमशः 19.6 प्रतिशत और 19.8 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित