जयपुर , मई 27 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा सार्थक जन वितरण प्रणाली(सार्थक-पीडीएस) योजना को मंजूरी देना देश की खाद्य सुरक्षा प्रणाली में एक युगांतकारी कदम बताया है।
श्री शर्मा ने केन्द्र सरकार के इस निर्णय पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 25 हजार 530 करोड़ की सार्थक-पीडीएस योजना से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) और आधुनिक तकनीक के उपयोग से लीकेज रुकेगा और पात्र व्यक्तियों तक राशन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने अंत्योदय को समर्पित इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित