इंदौर , अक्टूबर 26 -- सारांश जैन (सात विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद सक्षम पुरोहित (नाबाद 113) रनों की शानदार पारी की बदौलत मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में सोमवार को स्टंप्स के समय तीन विकेट पर 261 रनों बनाने के साथ ही 162 रनों की बढ़त बना कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
बिहार को 99 रन पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मध्यप्रदेश के लिए यश दुबे और सक्षम पुरोहित की सलामी जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट लिए 146रन जोड़े। 28वें ओवर में सूरज कश्यप ने यश दुबे (84) रन को आउट कर बिहार को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद चंचल राठौड़ (28) और शुभम शर्मा (शून्य) पर आउट हुये। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदारी ने मोर्चा संभाला और पुरोहित के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को बड़ी बढ़त की ओर ले गये। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय मध्यप्रदेश ने तीन विकेट पर 261 रन बनाकर 162 रन की बढ़त अर्जित कर ली है। सक्षम पुरोहित (नाबाद 113) और रजत पाटीदार (नाबाद (21) रन क्रीज पर मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित