छपरा , जून 29 -- बिहार के सारण जिले में नगरा थाना की पुलिस ने 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर नगरा थाना पुलिस ने अरवा गांव में एक दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 240 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
सूत्रों ने बताया कि मामले में अरवा गांव निवासी पंकज कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित