छपरा , सितंबर 18 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात चार सशस्त्र अपराधियों ने एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद लूट लिये।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रघुनाथगिरि मठिया गांव निवासी राजकुमार भारती रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में गया हुआ है। गुरुवार की रात चार सशस्त्र अपराधी उसके घर में घुस गये और उसकी पत्नी तथा बेटी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित