छपरा , जुलाई 21 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक के घर में चोरी की है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि घोरहठ मठिया गांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक श्याम सुन्दर भारती लगभग 13 दिन के बाद तीर्थ यात्रा से जब वापस घर लौट कर आए तो उनके घर से लगभग 50 लाख रुपए से ज्यादा के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई।
सूत्रों ने बताया कि चोरों ने सम्भवतः सीढ़ी के माध्यम से घर के छत के रास्ते से घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गृह स्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांचकी।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित