छपरा , जुलाई 22 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित राजेन्द्र कालेजिएट 2 विघालय में बुधवार को सम्पन्न सहायक पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद परीक्षा जब सम्पन्न हो गई तो परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परीक्षार्थियों को शांत कराने के साथ ही ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया।उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित