छपरा , अक्टूबर 11 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में स्नान करने गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि भदपा गांव निवासी नंदू मांझी का पुत्र कुणाल मांझी (16) अपने दोस्तों के साथ गांव के समीप सरयू नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित