छपरा , अक्टूबर 11 -- बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पियरा गांव निवासी सुकन गिरी (65) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए दिघवारा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित