छपरा , अक्टूबर 05 -- बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिंगही गांव निवासी सुशील राय (48) अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान डोरीगंज मुख्य चौक पर अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि डायल-112 की टीम ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुशील राय को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित