छपरा , अक्टूबर 26 -- बिहार में सारण जिले के डेरनी और मढ़ौरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी गांव निवासी सुरती देवी (70) अपने घर के समीप सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी।
दूसरी घटना में मढ़ौरा थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के समीप मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में गौरा थाना क्षेत्र के जवईनिया गांव निवासी स्कूटी सवार मुकेश राय (42) की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित