छपरा , सितम्बर 23 -- बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुघर्टना में एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मदारपुर गांव निवासी राहुल राम(27) साइकिल से जा रहा था।इसी दौरान बांसडीह बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित