छपरा , अगस्त 01 -- बिहार में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन लोग घायल हो गए हैं।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर सीएनजी ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में ऑटोरिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम सेमृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित