छपरा , सितम्बर 11 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को सड़क किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पंचुआ गांव के स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डूमाईगढ़ गांव निवासी धनंजय सिंह के रूप में करायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित