छपरा , अक्टूबर 16 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि लेजुआर गांव निवासी रविंद्र यादव (45) नाच पार्टी में काम करता था। वह गुरुवार देर रात अपने घर के समीप चापाकल पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित