छपरा , अक्टूबर 29 -- िहार के सारण जिले में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में 20 वारंट के मामले में, तीन शराब कारोबार, 11 शराब सेवन, पांच चोरी, तीन हत्या, एक हत्या के प्रयास, एक अपहरण, एक आर्म्स एक्ट, एक खनन और एक एससी-एसटी एक्ट के मामले में शामिल हैं। इसके अलावा चार अभियुक्तों को अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान 102.80 लीटर देशी और 21.69 लीटर विदेशी शराब, एक साइकिल, एक ट्रैक्टर तथा 160 मीट्रिक टन पीला बालू जब्त किया गया। पुलिस ने अपहृत एक व्यक्ति को बरामद करने के साथ दो अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनजर चलाए गए अभियान के दौरान 26 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 39,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित