छपरा , सितम्बर 05 -- बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना की पुलिस ने शनिवार को एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे से बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मंगरपाल मुरन गांव निवासी रामबाबू महतो की पत्नी रीता देवी(36)का शव उसके घर के कमरे से बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित