छपरा , सितंबर 15 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहांगीरपुर गांव निवासी अच्छेलाल साह (55) और प्रभुनाथ भगत अपने मवेशियों को चंवर में चरा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गये। हादसे में अच्छेलाल साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दूसरे व्यक्ति प्रभुनाथ भगत गंभीर रूप से घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित