छपरा , जुलाई 20 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी जयप्रकाश शर्मा की पुत्री ईशा कुमारी(21) ने अपने घर के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर छत से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित