छपरा , सितम्बर 13 -- बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में चंवर में मवेशी चराने गये एक युवक की उच्च क्षमता वाले बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अतरसन गांव निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह का पुत्र अर्जुन सिंह (22) आज अपने घर के मवेशियों को लेकर चंवर में चराने गया था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रहे उच्च क्षमता वाले बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित