छपरा , सितंबर 16 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि डीह छपिया गांव निवासी संतोष राम का पुत्र शिवम कुमार (07) घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां लगे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित