छपरा , जून 16 -- बिहार के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि डुमरी छपिया गांव निवासी पुलिस राय का पुत्र पवन कुमार (17) अपने घर में मवेशियों के लिए चारा निकालने वाले कमरे में लगे पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित