छपरा , सितंबर 04 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबे युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि छोटा तेलपा मुहल्ला निवासी संजीत चौधरी का पुत्र राजा शर्मा(18) अपने घर के समीप से गुजर रहे नदी के बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद परिजन काफी मुश्किल से उसकी तलाश कर उसे बाढ़ के पानी से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किये जाने पर परिजन उत्तेजित हो कर सदर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिये।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भगवान बाजार थाना की पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित