छपरा , अक्टूबर 15 -- बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि चांदपुरा गांव निवासी श्याम बाबू महतो अपने घर से राशन का सामन खरीदने निकला था। इसी दौरान भगवानपुर नहर के समीप पैर फिसलने से वह बाढ़ के पानी में डूब गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित