छपरा , अक्टूबर 04 -- बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबकर एक युवती की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकसहबाज गांव निवासी मनोज राय की पुत्री रागिनी कुमारी(20) अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसके घर में बाढ़ का पानी घुस गया। जिसके कारण उसने सभी आवश्यक सामान घर की छत पर पहुंचाने के बाद स्वयं सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए घर से निकली और बाढ़ के पानी में डूब गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित