छपरा , अक्टूबर 18 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को अपने घर की सफाई कर रहे पुलिस जवान और उसके पुत्र को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने चाकू मार घायल कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अटल नगर मोहल्ला निवासी घायल पुलिस जवान पंकज कुमार सिंह ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दिए गए बयान में कहा है कि वह पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं। छुट्टी के दौरान घर आने पर वह और उनके पुत्र अबुंज सिंह घर की साफ-सफाई कर रहे थे।इसी दौरान कुछ पड़ोसी चाकू लेकर पहुंचे और चाकू से हमला कर उन्हें तथा उनके पुत्र को घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित