छपरा , अक्टूबर 23 -- िहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को नशा खिलाकर लूट लिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि फकुली गांव निवासी सत्येंद्र कुमार भारती छह महीने बाद हैदराबाद की एक निजी फैक्ट्री में काम करने के बाद दीपावली और छठ पूजा के लिए घर लौट रहे थे। छपरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह घर जाने के लिए सवारी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें फकुली गांव छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया और खाने के लिए कुछ दिया। उसे खाने के बाद वह अचेत हो गये।

इसके बाद आरोपियों ने उनके पास रखे रुपये, बैग और अन्य सामान लूट लिया तथा उन्हें सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गये। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें देखकर सदर अस्पताल, छपरा पहुंचाया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जंक्शन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित