छपरा , जून 26 -- बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तरैया थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी स्व राम नरेश शर्मा की पुत्री मनीषा कुमारी का विवाह पिछले 05 मई को पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी अमित कुमार के साथ हुआ था। मनीषा का शव उसके कमरे में रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया है।

सूत्रों ने बताया घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतका के ससुराल के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित