छपरा , जून 30 -- िहार के सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में पिछले रविवार को नदी में डूबे एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मलखाचक वार्ड संख्या-1 निवासी संतोष महतो का 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार रविवार को नदी में स्नान के दौरान डूब गया था। घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। शिवम कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित