छपरा , अक्टूबर 13 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी में स्नान करने गये एक व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के करीमचक मोहल्ला निवासी शनि प्रसाद(54) अपने घर के समीप से गुजर रहे सरयू नदी में स्नान करने गये थे,जहां गहरे पानी में जाने से उनकी मौत नदी में डूबकर हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित