छपरा , अगस्त 01 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र स्थित रेवाघाट में गंडक नदी में स्नान करने गये एक युवक की डूबकर मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव निवासी स्व.अरूण कुमार सिंह का पुत्र उतम कुमार सिंह(23)रेवाघाट से गुजर रहे गंडक नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया। इस दुर्घटना में उसकी डूबकर मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित