छपरा , जुलाई 02 -- िहार के सारण जिले के नगरा और गड़खा थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग सड़क एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी संत कुमार साह की पत्नी बबिता देवी (40) सड़क पार कर रही थीं, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बबिता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव निवासी उमेश बांसफोड़ की पुत्री गुंजा कुमारी (18) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। संबंधित थाना पुलिस ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित