छपरा , सितम्बर 16 -- बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने अपने दोस्त को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को मोटरसाइकिल से उसके घर लाकर दरवाजे पर छोड़ दिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नंदलाल टोला गांव निवासी राकेश कुमार राय (28) को उसके दोस्त ने फोन कर घर से बाहर बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया। करीब दो घंटे बाद वह राकेश का शव मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचा और दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई ने घटना को अपनी आंखों से देखा है। उसके बयान पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित