छपरा , अक्टूबर 02 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 11 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी, जबकि उसकी सहेली को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लौंवा कला गांव निवासी स्व. श्रीराम राय की पुत्री परिधि कुमारी (11) अपनी सहेली ज्योति कुमारी के साथ गांव के तालाब में स्नान करने गयी थी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गयीं और डूबने लगीं।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ज्योति कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि परिधि कुमारी की डूबने से मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित