, July 2 -- छपरा, 02 जुलाई (वार्ता बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में तालाब में स्नान करने के दौरान दो किशोरियों की डूबकर मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरसिंहभानपुर गांव निवासी दिनेश रावत की पुत्री खुशबू कुमारी (15) तथा दशरथ प्रसाद की पुत्री आंचल कुमारी (13) तालाब में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला।शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक किशोरियों के परिजनों से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित